पुलिस ने छापामारी अभियान चला लाखों का पटाखा किया जब्त, बिना लाइसेंस बेच रहे थे पटाखे

Updated at : 02 Nov 2021 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने छापामारी अभियान चला लाखों का पटाखा किया जब्त, बिना लाइसेंस बेच रहे थे पटाखे

लोहरदगा शहरी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने पटाखे की दुकानों में छापामारी की. कई दुकानों में अवैध रूप से पटाखे का भंडारण पाया गया. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने तमाम पटाखों को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने पटाखे की दुकानों में छापामारी की. कई दुकानों में अवैध रूप से पटाखे का भंडारण पाया गया. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने तमाम पटाखों को जब्त कर लिया. लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवा टोली चौक अजय उद्यान के समीप बिना लाइसेंस वाले दुकान से पटाखा बरामद किया गया. इस दुकान में पटाखा बेचने का लाइसेंस भी नहीं था.

लेकिन अवैध तरीके से लंबे समय से यहां पटाखे की बिक्री की जा रही थी. अनुमंडल पदाधिकारी ने नोटिस भी जारी किया था. लोगों को आगाह किया गया था कि अवैध तरीके से पटाखे की बिक्री नहीं करें और अपने दुकानों में तो कतई पटाखे का भंडारण न करें. इसके लिए ललित नारायण स्टेडियम में पटाखा बेचने की अनुमति दी गयी थी.

छापामारी दल में जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, लोहरदगा सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे. इनके खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola