स्वास्थ्य मंत्री एथलेटिक मीट में शामिल होने का आमंत्रण दिया
Updated at : 23 Jan 2026 7:53 PM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात की.
विज्ञापन
लोहरदगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात की. यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जहां दोनों नेताओं ने प्रदेश की राजनीतिक, सामाजिक और विकास संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. इस अवसर पर धीरज साहू ने मंत्री को लोहरदगा में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक कार्य कर रही है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. लोहरदगा की प्रतियोगिता इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी.
धीरज साहू ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है. उन्होंने आग्रह किया कि मंत्री समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें. इरफान अंसारी ने इस मुलाकात को आत्मीय बताते हुए कहा कि धीरज साहू उनके लिए बड़े भाई समान हैं, जिनका मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहा है. उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल और युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. अंत में दोनों नेताओं ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की प्रगति व आपसी सौहार्द के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




