पंडरा में नाडेप निर्माण की जांच में खुली पोल, एक-एक फीट घटी लंबाई-चौड़ाई

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 21 May 2026 9:39 PM

विज्ञापन

पंडरा में नाडेप निर्माण की जांच में खुली पोल, एक-एक फीट घटी लंबाई-चौड़ाई

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड की पंडरा पंचायत में पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा बनाये जा रहे नाडेप निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी पर ग्रामीणों और भाजपा नेताओं के विरोध के बाद गुरुवार को चार सदस्यीय टीम ने जांच की. सहायक अभियंता के नेतृत्व में पहुंची टीम में सुरेश प्रसाद महतो, सरफराज अंसारी और प्रभा कुमारी शामिल थीं. टीम ने जिलिंग, माराडीह और पंडरा गांव में विजय साहू, अतहर हुसैन, त्रिलोकी लोहरा, रिबन उरांव, कमल उरांव, रामलाल लोहार, ज्ञानंद साहू और अवधेश यादव के घर के पास व जिलिंग स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र के समीप बन रहे नाडेप की जांच की. जांच में सभी नाडेप की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में एक-एक फीट की कमी पायी गयी. कोई भी नाडेप नींव खोदकर नहीं बनाया गया था. एक ही दिन में दीवार जोड़कर प्लास्टर कर दिया गया और ऊपर ढलाई भी नहीं की गयी. बालू और ईंट की गुणवत्ता भी बेहद खराब मिली. दोबारा निर्माण की मांग, जिला स्तर पर हो जांच : सरजू : भाजपा नेता सरजू कुमार साहू ने जांच टीम से कहा कि सभी घटिया नाडेप को तोड़कर नये सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाये, ताकि ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिले. उन्होंने मामले की जिला स्तरीय जांच की मांग की. जांच टीम के सदस्य ने बताया कि रिपोर्ट कार्यपालक अभियंता को सौंपी जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. मौके पर टिंकू महतो, अजय साहू सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola