इंटक महाधिवेशन ने साबित की धीरज साहू की लोकप्रियता
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 30 May 2026 8:07 PM
इंटक महाधिवेशन ने साबित की धीरज साहू की लोकप्रियता
किस्को़ किस्को में आयोजित इंटक के राष्ट्रीय महाधिवेशन में उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह साफ संकेत दिया है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की लोकप्रियता जनमानस में आज भी बरकरार है. इस अधिवेशन में देश के विभिन्न जिलों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मजदूर, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों और वक्ताओं ने धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व, संगठन क्षमता और मजदूर हितों के लिए किये गये उनके दीर्घकालिक कार्यों की जमकर सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि श्री साहू लंबे समय से क्षेत्र के विकास और मजदूरों के अधिकारों को मजबूती से उठाते रहे हैं, जिससे उनके प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है. अधिवेशन स्थल पर समर्थकों की भीड़, नारों और उत्साहपूर्ण माहौल ने कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि धीरज प्रसाद साहू न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं बल्कि आम लोगों के बीच भी एक स्वीकार्य और लोकप्रिय नेता हैं. किस्को जैसे ग्रामीण इलाके में बने भव्य वाटरप्रूफ पंडाल और मशहूर कलाकारों के रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों को बेहद आकर्षित किया. महाधिवेशन की सफलता और चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षा बलों के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










