ePaper

अंतराष्ट्रीय सेमिनार 11 व 12 जनवरी को, शिरकत करेंगे देश व विदेश के शिक्षाविद

Updated at : 18 Dec 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय सेमिनार 11 व 12 जनवरी को, शिरकत करेंगे देश व विदेश के शिक्षाविद

अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुड़ू में आगामी 11 व 12 जनवरी को दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन वैश्विक संस्कृत मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है.

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा : अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुड़ू में आगामी 11 व 12 जनवरी को दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन वैश्विक संस्कृत मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है. अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश व विदेश की शिक्षा, कला व समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली हस्तियां शिरकत करेंगे. कालेज के सचिव सह सेमिनार के संरक्षक इंद्रजीत कुमार भारती तथा कालेज की प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी ने बताया कि सेमिनार में भारत से लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुरली मनोहर पाठक, सरदार पटेल विश्विद्यालय आनंद गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो निरंजन पी पटेल, पद्मश्री मधु मंसूरी, माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेंस (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की प्राचार्य डॉ हरप्रीत कौर व डॉ कल्पना शर्मा, वैश्विक संस्कृत मंच के सचिव सह नव नालंदा महाविहार संस्कृति मंत्रालय में कार्यरत राजेश मिश्रा, रांची विश्विद्यालय के भूतपूर्व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो पी के वर्मा, सेंट जेवियर कॉलेज से डॉ एन वेंकट अप्पा राव, डॉ आंचल सिन्हा व विश्व स्तरीय रचनाकार ऑस्ट्रेलिया से मृदुला, ब्रिटेन से मिसेज इंडिया वर्ल्ड डॉ परिन सोमानी, इंग्लैंड से चंद्रमौली फाउंडेशन की इंटरनेशनल को फाउंडर व फाउंडर योग मिशन तथा काशी योग डॉ एच लूसी (साध्वी दिव्य प्रभा) चीन के क्वांगटोंग विश्विद्यालय से डॉ विवेक मणि त्रिपाठी मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शिरकत करेंगे. देश तथा विदेश के शिक्षाविदों के स्वागत व कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है. दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार के आयोजक मंडल में अमेरिका से वैश्विक संस्कृत मंच के अंतराष्ट्रीय प्रेसिडेंट तथा डिपार्टमेंट ऑफ जेनेटिक्स टेक्सास यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पद पर पदस्थापित सेन पाठक वैश्विक संस्कृत मंच के प्रेसिडेंट तथा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्विद्यालय के प्रोफेसर विश्नुपाद मोहपात्रा शामिल हैं. सेमिनार के मुख्य संरक्षक रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा संरक्षक अविराम कालेज आफ एजुकेशन टिको कुड़ू के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती तथा आयोजन की सचिव सह कालेज की प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी होंगें. अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का थीम एन ई पी 2020 के माध्यम से भारतीय परंपरा,संस्कृति व ज्ञान प्रणाली को पुनर्जीवित करना है . यह विषय वर्तमान समय में अत्यधिक उपयोगी है व सेमिनार में देश व विदेश के विद्वानों को सुनने के साथ – साथ,रिसर्च स्कॉलर,स्टूडेंट्स,टीचर्स सभी को अपने – अपने विचारो का पेपर प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखने का अवसर मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का रजिस्ट्रेशन चल रहा है व ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी होगा.आयोजन हाइब्रिड मैथड से होगा जिसमें ऑनलाइन व ऑफलाइन पेपर प्रस्तुतिकरण की सुविधा होगी .सभी प्रतिभागियों को अंतिम दिन प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola