इच्छुक किसान अपना धान लैंपस में दें, सरकार दे रही है बेहतर मूल्य

Updated:
विज्ञापन
इच्छुक किसान अपना धान लैंपस में दें, सरकार दे रही है बेहतर मूल्य

इच्छुक किसान अपना धान लैंपस में दें, सरकार दे रही है बेहतर मूल्य

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की बैठक हुई. इसमें एनएफएसए, हरा राशन कार्ड, पीवीटीजी डाकिया योजना अंतर्गत राशन वितरण का कार्य, चना दाल, नमक, चीनी, धोती-साड़ी वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. जो लाभुक पीडीएस से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं उनका सत्यापन करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने पीवीटीजी समूह के परिवारों का सर्वे कर उनकी संख्या सत्यापन करने को कहा. साथ ही जो परिवार अभी पीवीटीजी डाकिया योजना से वंचित हैं उन्हें लाभ देने को कहा़ धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों को प्रेरित करें : उपायुक्त ने कहा कि जिन किसानों के पास अभी भी धान बचा हुआ है और सरकार के पास अपना धान बेचना चाहते हैं तो वे अपने नजदीकी लैंपस में अपना धान बेच सकते हैं. उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि जिन किसानों ने अपना धान लैंपस में जमा कर दिया है उन्हें उनके धान की कीमत उनके द्वारा दिये गये बैंक खाते में भेज दी जाये. बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola