आजीविका संसाधन केंद्र का उद्घाटन, रोजगार बढ़ाने पर दिया जोर
आजीविका संसाधन केंद्र का उद्घाटन, रोजगार बढ़ाने पर दिया जोर
सेन्हा. प्रखंड के बदला पंचायत अंतर्गत चितरौली ग्राम में जेएसएलपीएस ग्रामीण विकास विभाग (संकेत क्लस्टर) के तहत समेकित कृषि प्रणाली परियोजना के तहत आजीविका संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख फूलझरी देवी और ग्राम प्रधान राजू पहान ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर जेएसएलपीएस की जिला पशुपालन प्रबंधक गायत्री देवी और बीपीएम हेमंत कुमार ने ग्रामीणों को समेकित कृषि प्रणाली के तहत कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन और पौधारोपण के माध्यम से आजीविका बढ़ाने तथा उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के गुर सिखाये. प्रमुख फूलझरी देवी ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए है और इसके संचालन में हरसंभव सहयोग दिया जायेगा. मौके पर सीइओ अमन मिश्रा, सीसी वचनदेव उरांव, अंजना मिंज, सायक दास, चंदन मिश्रा, संतोष राम, अनीता देवी, जानकी देवी और रामदेव टाना भगत सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. दलहन प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए