ई-श्रम कार्ड के नाम पर अवैध वसूली, जालसाज फरार

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 30 May 2026 8:13 PM

विज्ञापन

ई-श्रम कार्ड के नाम पर अवैध वसूली, जालसाज फरार

विज्ञापन

कुड़ू. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर लाभुकों से तीन-तीन सौ रुपये की अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है. प्रखंड या श्रम विभाग द्वारा ऐसा कोई आदेश निर्गत नहीं किया गया है, फिर भी जालसाज गांवों में घूमकर पैसे ठग रहे हैं. शनिवार दोपहर एक महिला और पुरुष खुद को श्रम विभाग का कर्मी बताकर भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों का कार्ड बना रहे थे और प्रति कार्ड 300 रुपये वसूल रहे थे. शुल्क लेने पर जब उनसे पूछताछ की गयी, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव को दी. सीओ द्वारा कुड़ू पुलिस को सूचित करते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये. सीओ संतोष उरांव ने स्पष्ट किया कि प्रखंड प्रशासन द्वारा ई-श्रम कार्ड बनाने या शुल्क लेने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है. मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. बताया जाता है कि प्रखंड की दो पंचायतों में यह अवैध काम आधा से अधिक पूरा भी हो चुका है. पतंजलि समिति ने चलाया योग जागरूकता अभियान

सेन्हा. महिला पतंजलि योग समिति की जिला कोषाध्यक्ष संयुक्ता प्रजापति और अखौरी कॉलोनी समिति के तत्वावधान में सेन्हा प्रखंड के कोरांबे गांव में योग के प्रचार-प्रसार को लेकर भ्रमण किया गया. अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर तक योग को पहुंचाना और लोगों को निरोग बनाना है. मौके पर संयुक्ता प्रजापति ने ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को दैनिक जीवन में योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि योग के जरिये ही स्वस्थ और निरोग रहा जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. इस जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से जयंती चौधरी, शोभा खत्री, बरनाली दास, कविता दास, सुमन देवी, आस्था कुमारी, रियांश और पूर्वी दास शामिल थीं.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola