लोहरदगा में धड़ल्ले से किया जा रहा बालू का अवैध उठाव

Updated at : 05 Aug 2022 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में धड़ल्ले से किया जा रहा बालू का अवैध उठाव

प्रखंड के मेढ़ो कोयल नदी और जोगना पुल तथा चितरी कोयल नदी से आये दिन बालू माफियाओं द्वारा बेखौफ ट्रैक्टर से बालू का उठाव किया जा रहा है. बालू उठा कर ट्रैक्टर सेन्हा की घनी आबादी वाली बस्ती आदिवासी मुहल्ला, बैठा मुहल्ला, लहेरी व साहू मुहल्ला के अलावा बक्सीडीपा से गुजरती है.

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड के मेढ़ो कोयल नदी और जोगना पुल तथा चितरी कोयल नदी से आये दिन बालू माफियाओं द्वारा बेखौफ ट्रैक्टर से बालू का उठाव किया जा रहा है. बालू उठा कर ट्रैक्टर सेन्हा की घनी आबादी वाली बस्ती आदिवासी मुहल्ला, बैठा मुहल्ला, लहेरी व साहू मुहल्ला के अलावा बक्सीडीपा से गुजरती है.

मुहल्ले में घनी आबादी होने के कारण बच्चे हमेशा रोड पर खेलते रहते हैं. स्थिति यही रही, तो तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. इस रास्ते पर कई बार ट्रैक्टर द्वारा बड़ी घटनाएं घट चुकी हैं. सरकार के निर्देशानुसार खनन व बालू उठाव पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद बिना भय के बेखौफ होकर बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू उठाव किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola