वृक्ष है तो वन है, वन है तो जल है और जल है तो जीवन है : इंद्रजीत कुमार भारती

Updated:
विज्ञापन
वृक्ष है तो वन है, वन है तो जल है और जल है तो जीवन है : इंद्रजीत कुमार भारती

वृक्ष है तो वन है, वन है तो जल है और जल है तो जीवन है : इंद्रजीत कुमार भारती

विज्ञापन

कुडू़ अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुड़ू की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी कुंदन गिद्ध के नेतृत्व में गुरुवार को जल एवं वन संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान सह रैली निकाली गयी. अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जल व वन संसाधनों के महत्व को समझाना था. ब्लॉक मोड़ तक निकाली गयी प्रभात फेरी : जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं एवं सहायक प्राध्यापकों ने दीनदयाल उपाध्याय भवन से ब्लॉक मोड़ तक प्रभात फेरी निकाली. रैली के दौरान प्रतिभागी हाथों में तख्तियां लिए ””जल है तो कल है””, ””पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ”” और ””जंगल में आग न लगायें”” जैसे जैसे नारों के माध्यम से आमजनों को संदेश दिया. विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों को जल के संचयन, वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) और वनों को बचाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही, अधिक से अधिक पौधरोपण करने और जल की बर्बादी रोकने की अपील की. संरक्षण से ही बचेगा जीवन : इंद्रजीत भारती : कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्ष है तो वन है, वन है तो जल है और जल है तो ही जीवन संभव है. इन संसाधनों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है. समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है. जागरूकता रैली को स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिला और उन्होंने इस पहल की सराहना की. मौके पर ये थे मौजूद : मौके पर जंग बहादुर, पंकज, आफताब, रेणुका, ममता, पवन, शिव, डॉ शशि, डॉ सुनीता, चिनिबास, संदीप, अमृत, आरती, प्यारी टोप्पो, तबस्सुम समेत कॉलेज के कई शिक्षक व कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola