सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में हर्षोल्लास से मना हिन्दू नववर्ष

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में हर्षोल्लास से मना हिन्दू नववर्ष

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में हर्षोल्लास से मना हिन्दू नववर्ष

विज्ञापन

कुड़ू़ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में हिंदू नववर्ष प्रतिपदा का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया. इस मौके पर विद्यालय परिसर में उत्साह और सांस्कृतिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला. कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों के साथ प्रधानाचार्य मनोहर साहू, आचार्य, दीदी एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने मिलकर नववर्ष के शुभारंभ को परंपरागत एवं प्रेरणादायक रूप में मनाया. विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर साहु ने भैया-बहनों को शुभकामना देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ””””हिन्दू तन-मन हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय”””” का पाठ किया. उन्होंने सभी भैया-बहनों से अपने घरों में नववर्ष के निमित्त रंगोली बनाने, दीप प्रज्ज्वलन करने, मिष्ठान भोजन करने और भगवा ध्वज लगाने की अपील की. इसके पश्चात आचार्य एवं आचार्याओं के मार्गदर्शन में नववर्ष मंगलमय हो के उद्घोष के साथ भैया-बहनों ने भव्य पथ संचलन निकाला. अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत इस संचलन ने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. मंच संचालन आचार्य सुशील भारती ने किया. उन्होंने हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भैया-बहनों को इसके गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी. यह आयोजन न केवल नववर्ष का स्वागत था, बल्कि विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का एक प्रेरणादायक प्रयास रहा. मौके पर विद्यालय के सभी भैया-बहन और शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola