हिंडाल्को ने चोरगाई महिला समूह के बीच बांटी 10 सिलाई मशीनें
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 19 May 2026 8:31 PM
हिंडाल्को ने चोरगाई महिला समूह के बीच बांटी 10 सिलाई मशीनें
लोहरदगा. हिंडाल्को द्वारा संचालित बगरू हिल माइंस के सौजन्य से चोरगाई की महिलाओं के बीच 10 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया. इस मौके पर खान प्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ ने कहा कि महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी और दूसरों को भी रोजगार दे सकेंगी. जल्द ही यहां एक केंद्र खुलेगा, जिससे आसपास की महिलाएं भी लाभान्वित होंगी. कार्यक्रम का संचालन सीएसआर के भास्कर सिन्हा ने किया, जबकि रूपरेखा नीरज कुमार व शोभा रानी मोहंती ने तैयार की. इस मौके पर उज्ज्वल मिश्रा, अभिनव ठाकुर, चंद्रकांत दुबे, माधुरी कुमारी, रानी कुमारी, अदिति, धर्मेंद्र सिंह, विशाल त्रिवेदी, पंचम लोहारा, ऋतु और कई ग्रामीण मौजूद थे. सरस्वती शिशु मंदिर में सहजयोग ध्यान शिविर का आयोजन
कुड़ू. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बड़की चांपी में मंगलवार को छात्र-छात्राओं और आचार्यों के लिए विशेष सहजयोग ध्यान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य मानसिक शांति, स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची से मंजू भट्टाचार्य, सविता देवी, सुमित्रा उरांव और अमिता कुमारी की विशेषज्ञ टीम विद्यालय पहुंची थी. विशेषज्ञों ने बताया कि परम पूज्य माताजी निर्मला देवी द्वारा शुरू किया गया सहजयोग ध्यान की एक सरल और प्रभावी विधि है. इसके नियमित अभ्यास से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और यह शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य में संतुलन स्थापित करता है. इससे विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति और एकाग्रता का तीव्र विकास होता है. प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने इसे छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए दैनिक जीवन में अपनाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










