गुरुकुल शांति आश्रम से बालिकाओं का जत्था दिल्ली रवाना

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:18 PM

विज्ञापन

गुरुकुल शांति आश्रम से बालिकाओं का जत्था दिल्ली रवाना

विज्ञापन

लोहरदगा. गुरुकुल शांति आश्रम से प्रातः एक प्रेरणादायी जत्था वैचारिक जन क्रांति के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुआ. इस जत्थे में आश्रम की बालिकाएं और शिक्षकगण शामिल हैं, जो राष्ट्रनिर्माण, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संदेश को देश की राजधानी तक पहुंचायेंगे. इस वैचारिक यात्रा का नेतृत्व गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य शरद चंद्र आर्य कर रहे हैं. उनके साथ आश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता भूषण प्रसाद एवं मिथिलेश प्रजापति भी दिल्ली प्रस्थान किये. बालिकाओं के दल में सरस्वती कुमारी, रीमा केसरी, अनुष्का गुप्ता, अंशु कुमारी, अंशिका कुमारी, ज्योति कुमारी, करिश्मा कुमारी, पूजा कुमारी शामिल हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola