लोहरदगा में गणेशोत्सव की धूम, सजे पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता
घर में पूजा अर्चना करते बच्चे शहर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network
गणेशोत्सव का उत्साह लोहरदगा में अपने चरम पर है. विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं और गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की जा रही है. शाम की रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा ने शहर की रौनक बढ़ा दी है.
लोहरदगा: गणेशोत्सव को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है. विभिन्न मुहल्लों और चौक-चौराहों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. बरवाटोली, पतराटोली, बौली बगीचा, बड़ा तालाब, वीर शिवाजी चौक, लहेरी मुहल्ला और गुदरी बाजार समेत अन्य स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाये गये हैं.
शाम होते ही रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से शहर की रौनक बढ़ गयी. पूजा समितियों ने विशेष तैयारी की है. कहीं आकर्षक सजावट, तो कहीं भव्य पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं. पूजा-अर्चना और आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. गणपति बप्पा के जयकारों से पूजा स्थल गूंज रहे हैं.
लोगों ने घरों में भी भगवान गणेश की छोटी प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की. गणेशोत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह है. शाम को परिवार के साथ लोग पंडालों में पहुंचकर गणपति के दर्शन कर रहे हैं. पूजा समितियों के सदस्य व्यवस्था में सक्रिय हैं.
बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गयी है. पूजा सामग्री, फूल-माला और प्रसाद की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है. कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है. शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी गणेश पूजा की धूम है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए