आरेया गांव में श्रद्धा और उल्लास से मनायी जा रही गणेश चतुर्थी
भगवान गणेश की पूजा करते भक्तगण. | Prabhat Khabar Network
आरेया गांव में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सार्वजनिक पंडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू हो गई है. पर्व के उत्साह को लेकर गांवों और बाजारों में रौनक है.
किस्को, लोहरदगा: आरेया गांव में गणेश चतुर्थी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी जा रही है. सार्वजनिक स्थल पर आकर्षक पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गयी. पर्व को लेकर गांव और आसपास के बाजारों में चहल-पहल रही. श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर उत्साह है. लोगों ने भगवान गणेश की पूजा कर क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की. दिनभर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे.
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा महोत्सव बुधवार तक चलेगा. सोमवार रात भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. मंगलवार को विशाल भंडारा होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे. बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.
मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष धनेश साहू, दीपक साहू, सचिव महेश साहू, कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति, सोनू प्रजापति, सितोष साहू, नितेश साहू, महेश साहू, बंटी साहू, नीरज साहू, रोहित साहू, राधे साहू, पवन प्रजापति, ब्यास साहू, हरिओम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवक मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए