कुड़ू में अकीदत के साथ मनायी गयी ईद, अमन-चैन की मांगी दुआ

Updated:
विज्ञापन
कुड़ू में अकीदत के साथ मनायी गयी ईद, अमन-चैन की मांगी दुआ

कुड़ू में अकीदत के साथ मनायी गयी ईद, अमन-चैन की मांगी दुआ

विज्ञापन

कुड़ू. पवित्र रमजान माह के समापन पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया. सुबह से ही नमाज को लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखा गया. कुड़ू मुख्य ईदगाह समेत सुंदरू, ककरगढ़, उडुमुड़ू, जोंजरो, मकांदू, लावागांई, चेटर आदि स्थानों पर निर्धारित समय पर नमाज अदा की गयी. नमाजियों ने देश की उन्नति, खुशहाली और अमन-चैन के लिए खुदा की बारगाह में दुआ मांगी. नमाज के बाद युवाओं व बुजुर्गों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. मौके पर कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष अलताफ अंसारी ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है. यह त्योहार हमें एकजुटता का संदेश देता है. पर्व के दौरान सुरक्षा की कमान सीओ संतोष उरांव व थाना प्रभारी अजीत कुमार ने संभाली. चौक-चौराहों और ईदगाहों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात रहा. नमाज के पश्चात घरों में सेवइयों का दौर चला और लोगों ने सामाजिक सौहार्द के साथ खुशियां बांटीं. सेन्हा में शांति व सौहार्द के साथ मनी ईद

सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक अकीदत और हर्षोल्लास से मनाया गया. अरु बांधटोली, सेन्हा, झखरा, भड़गांव, कल्हेपाट, उग्र समेत विभिन्न गांवों की मस्जिदों व ईदगाहों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. अरु बांधटोली ईदगाह में मौलाना गुलाम सरवर और सेन्हा ईदगाह में गुलाम मुस्तफा ने नमाज अदा करायी. उन्होंने आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने का संदेश दिया. मौके पर सदर मोख्तार अंसारी, यूनुस अंसारी, शौकत अंसारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. थाना प्रभारी नीरज झा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola