पेट्रोल-डीजल की किल्लत से ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
लोहरदगा. जिले में गहराये पेट्रोल-डीजल संकट का असर अब रेल यात्रा पर भी दिखने लगा है. ईंधन की किल्लत के कारण सड़कों से बसें और निजी वाहन गायब होने लगे हैं. नतीजतन, लोगों ने ट्रेनों का रुख कर लिया है, जिससे रांची-लोहरदगा रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में अचानक यात्रियों का दबाव बढ़ गया है. स्थिति यह है कि सामान्य बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है. सीट नहीं मिलने के कारण नौकरीपेशा, विद्यार्थी और दैनिक यात्री बोगियों के गेट और गैलरी में लटककर सफर करने को मजबूर हैं. पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक के बोर्ड और वाहनों की लंबी कतारों के चलते बसों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है. इस वजह से लोहरदगा स्टेशन के टिकट काउंटरों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग रही हैं. सबसे ज्यादा फजीहत महिला और बुजुर्ग यात्रियों को उठानी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब ईंधन आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की है, ताकि परिवहन व्यवस्था पटरी पर लौट सके. कस्तूरबा विद्यालय में समर कैंप का आयोजन
किस्को. पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चल रहे समर कैंप के तीसरे दिन छात्राओं ने जुंबा एक्सरसाइज में हिस्सा लिया. प्रशिक्षकों के निर्देशन में छात्राओं ने संगीत की धुन पर उत्साहपूर्वक जुंबा किया. विद्यालय की वार्डन संगीता कुमारी ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ तनावमुक्त वातावरण देना है. जुंबा से ऊर्जा, लचीलापन और आत्मविश्वास बढ़ता है. इस दौरान छात्राओं ने योग और खेलकूद में भी भाग लिया. शिक्षिकाओं ने बच्चों को नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










