डॉ आंबेडकर आज भी समाज के लिए अनुकरणीय

Updated:
विज्ञापन
डॉ आंबेडकर आज भी समाज के लिए अनुकरणीय

अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी.

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा. अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी कुंदन गिद्ध के नेतृत्व में आयोजित समारोह का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ. प्राचार्य, प्रशिक्षु और असिस्टेंट प्रोफेसरों ने भारतीय संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दोहराई और समानता व न्याय के समर्थन में नारे लगाये. प्राचार्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला. सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने कहा कि आजादी, बराबरी और भाईचारे पर आधारित समाज के लिए उनका दृष्टिकोण आज भी प्रेरणादायी है. कार्यक्रम में नवीन कुमार ने अंबेडकर की वेशभूषा और सुमित ने नेहरू जी की भूमिका निभायी. साथ ही आशा भोसले को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी. डॉ भीमराव अंबेडकर की 137वीं जयंती मनायी गयी लोहरदगा. उर्सलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रांगण में डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. छात्राओं ने उनकी जीवनी और महत्वपूर्ण योगदान पर भाषण दिया. प्राचार्या ने सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरित करना था. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.लो..डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल लोहरदगा. यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल, भंडरा रोड, सेरेंगहातु, लोहरदगा के प्रांगण में डॉ. वीआर आंबेडकर की जयंती मनायी. कार्यक्रम की शुरुआत वीके बालान्जिनप्पा ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर मालार्पण कर दीप प्रज्वलित किया. उन्होंने बच्चों को बाबा साहेब के बारे में बताते हुए कहा कि डॉ आंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार होने से लेकर दलित वर्गों के लिए समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शामी बालान्जिनप्पा, जोय विवेक, यति रीजोय एनाल, रोमा, कनीशका, प्रीती, रीचा आदी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा .

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola