धीरज प्रसाद साहू चुने गये अखिल भारतीय इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 31 May 2026 7:44 PM
धीरज प्रसाद साहू चुने गये अखिल भारतीय इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष
लोहरदगा. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. उनके चयन से कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों में उत्साह है. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रमिक हितों, संगठन विस्तार और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा पर व्यापक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि इंटक मजदूरों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है. संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा. उन्होंने श्रमिकों के शोषण के खिलाफ संघर्ष तेज करने की बात कही. साहू के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नयी दिशा : बलमुचू : इंटक के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने कहा कि धीरज प्रसाद साहू का अध्यक्ष बनना गौरव की बात है. उनके नेतृत्व में इंटक को नई दिशा मिलेगी और झारखंड समेत पूरे देश में मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया जायेगा. वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री एनजी अरुण ने कहा कि देश भर से आये प्रतिनिधियों की सहभागिता दर्शाती है कि इंटक आज भी श्रमिकों की सबसे मजबूत आवाज है. बैठक के समापन पर सभी ने मजदूर हित में संघर्ष का संकल्प लिया. बैठक में देश भर के ये प्रतिनिधि हुए शामिल : बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एनजी अरुण, मप्र से राजेश सिन्हा, महाराष्ट्र से पुरुषोत्तम शर्मा व राप्पली विजय लक्ष्मी, तमिलनाडु से एन सारथी, प. बंगाल से दिलीप चौधरी, बिहार से रामप्रवेश सिंह, प्रदीप कुमार सिन्हा, ओम प्रकाश प्रजापति, सुरेंद्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, आरपी सिंह, बच्चन पांडेय, सत्यनारायण सिंह, अशोक कुमार चौधरी, मुन्ना यादव, प्रेम पांडेय, कुमार ज्ञानचंद, इकरेनी उदय कुमार, नंदकिशोर यादव, श्रीनिवास रेड्डी, रामनाथ चौधरी, काली चरण यादव, भोला रजक, राजकिशोर सिंह, विकेश सिंह एवं ऋषिकेश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










