पेसा नियमावली के प्रभावी अनुपालन को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन
पेसा नियमावली के प्रभावी अनुपालन को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

पेसा नियमावली के प्रभावी अनुपालन को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन

कुडू. पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था के तत्वावधान में गुरुवार को सीओ को मांग पत्र सौंपा गया. प्रखंड के पदाधिकारियों ने पंचायत उपबंध झारखंड नियमावली 2025-26 को अधिसूचित किये जाने पर हर्ष जताया. उन्होंने कहा कि यह नियमावली ग्राम सभाओं को संवैधानिक रूप से सशक्त बनायेगी. मौके पर बेल विजय उरांव, शंकर टाना भगत, संजीव भगत, जतरू उरांव, गोपाल उरांव और परमेश्वर भगत सहित कई सदस्य उपस्थित थे. सरहुल प्रकृति में नवजीवन के संचार का प्रतीक है : सुखदेव भंडरा. पहान शशिकांत उरांव के नेतृत्व में गुरुवार को भंडरा में भव्य सरहुल शोभायात्रा निकाली गयी. पारंपरिक वेशभूषा में सजे पुरुष, महिलाएं और बच्चे ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए अखरा से सरना स्थल तक पहुंचे. शोभायात्रा में टोटो, बलुआ टोली, नवा टोली, मसमानो सहित दर्जन भर गांवों के अखाड़े शामिल हुए. आएंग चला की कुटिया वाली आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. मौके पर जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि सरहुल प्रकृति में नवजीवन के संचार का प्रतीक है. जिप सदस्य राजमणि उरांव ने इसे प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महापर्व बताया. आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गुड़-चना और पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर मुखिया इंद्रदेव उरांव, रामजीत, गोलू, देदीप, अमित, बैजू, बुधराम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola