बाघा पतरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
बाघा पतरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बाघा पतरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के बाघा पतरा में शुक्रवार की देर शाम मूंदो गांव निवासी सुनील साहू (32 वर्ष, पिता विनोद साहू) का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा है. भंडरा में सादगी और अकीदत के साथ मनायी गयी ईद

भंडरा. प्रखंड के भंडरा, तेतरपोका, सोरन्दा, कुम्हारिया और उदरंगी सहित विभिन्न गांवों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह 8:45 बजे ईदगाहों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की. इस दौरान मौलानाओं ने खुतबा पढ़ते हुए देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. बच्चों में नये कपड़ों और ईदी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. घरों में लजीज पकवान और सेवइयां बांटी गयी. मौलाना ने ईद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में क्षमा और शांति का संदेश दिया. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार और थाना प्रभारी मनोज कुमार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और लोगों को शुभकामना दीं. प्रशासन की सक्रियता और स्थानीय सहयोग से त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola