प्रसिद्ध व्यवसायी विकास सिंह की माता मित्रा सिंह का निधन, लोहरदगा में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

मित्रा सिंह, फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रसिद्ध व्यवसायी विकास सिंह की माँ, मित्रा सिंह का निधन हो गया है. लोहरदगा में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके अंतिम संस्कार में शहर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

विज्ञापन

लोहरदगा. गोपी लेन पावरगंज निवासी स्वर्गीय मदन मोहन प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी एवं प्रसिद्ध व्यवसायी विकास सिंह की माता मित्रा सिंह का रांची में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से लोहरदगा जिले में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

मित्रा सिंह धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं. वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं. उनके परिवार में बड़े पुत्र विकास सिंह, रितेश प्रताप सिंह, रतीश सिंह और दीपक सिंह समेत नाती-पोतों से भरा परिवार है.

शुक्रवार को लोहरदगा के भकसो हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शहर के लोग, शुभचिंतक और परिचित शामिल हुए. लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

मित्रा सिंह के निधन पर सांसद सुखदेव भगत, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, ओमप्रकाश सिंह, विशाल महेन्द्रू, मनोज चंद्र कुंवर, मनोज जायसवाल, राजू सिंह, पावन एक्का, मनोज कुमार गुप्ता मन्ना, दिनेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल टूटू, दीपक जायसवाल, पंकज जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, बिनोद सिंह, निशित जायसवाल, राजेश महतो, अभय अग्रवाल, मुकेश दूबे, डॉ. अजय नामदेव सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया. शोक व्यक्त करने वालों ने मित्रा सिंह के निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola