प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो करेगा विभिन्न कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड में भाजयुमो द्वारा चिकित्सा शिविर और रक्तदान का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना और रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन

लोहरदगाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजयुमो की ओर से 17 सितंबर को सेन्हा प्रखंड के हेसवे गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कुडू में खाद्य दुकानों पर छापा, कहीं एक्सपायरी सामान तो कहीं बासी मिठाई...10 हजार का जुर्माना

चिकित्सा और रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. शिविर में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा. इसके अलावा सामूहिक भोज का भी आयोजन किया जाएगा.

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ रक्तदान के लिए प्रेरित करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola