मजदूर की वज्रपात से मौत के बाद सदर अस्पताल पहुंचे धीरज प्रसाद साहू, परिजनों को दी आर्थिक मदद

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल पहुंचे धीरज प्रसाद साहू | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा जिले में वज्रपात की घटना में मजदूर अयूब अंसारी की मौत हो गई. घटना की सूचना पर INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू और विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने मृतक के परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

लोहरदगाः जिले में वज्रपात की घटनाओं के बीच छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के अनलोडर मजदूर अयूब अंसारी की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, युवा नेता रोहित उरांव और यूनियन के जिलाध्यक्ष निशीथ जायसवाल लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे. अयूब अंसारी कुरसे गांव के रहने वाले थे.

विज्ञापन

परिजनों से मिले, हरसंभव सहयोग का भरोसा

सदर अस्पताल पहुंचकर धीरज प्रसाद साहू ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटना पर दुख जताया. उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से दूरभाष पर बातचीत कर सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी दूर करने और आपात स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें- हाथियों के आतंक से प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, ग्रामीणों को बांटी सामग्री

मृतक के आश्रित को मुआवजा देने का आग्रह

विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने उपायुक्त से बातचीत कर वज्रपात से मृतक के आश्रित परिवार को तत्काल चार लाख रुपए का मुआवजा उपलब्ध कराने का आग्रह किया. धीरज प्रसाद साहू और डॉ. रामेश्वर उरांव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की. वहीं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि अयूब अंसारी की मौत बेहद दुखद है. मजदूर और उनके परिवारों के संकट के समय संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा है. प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता जल्द मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा.

घायल पूर्णिमा कुजूर का भी जाना हाल

इसी दौरान भटखिजरी गांव निवासी पूर्णिमा कुजूर का भी नेताओं ने हालचाल लिया. वज्रपात की घटना में गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा कुजूर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नेताओं ने चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए आर्थिक सहायता भी दी.

ये भी पढ़ें- धनबाद: एनकाउंटर के बाद फॉरेंसिक टीम खंगालेगी घटनास्थल, घर सील कर पुलिस कर रही हथियार और फरार आरोपियों की तलाश

आपात स्थिति में बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग

नेताओं ने वज्रपात जैसी आकस्मिक घटनाओं में प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा, आवश्यक उपचार और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता जतायी. मौके पर यूनियन पदाधिकारी मुस्तफा खलीफा, हातिम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार के परिजन मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola