के. राजू ने सुखदेव भगत से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

सुदर्शन भगत को बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू ने नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने आदिवासी हितों और झारखंड के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की.

विज्ञापन

लोहरदगाः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू ने लोहरदगा लोकसभा सांसद एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से आत्मीय मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सुखदेव भगत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस ने सितंबर 2026 में सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है.

विज्ञापन

झारखंड के मुद्दों पर हुई चर्चा

के. राजू ने कहा कि सुखदेव भगत के अनुभव और आदिवासी समाज से जुड़े विषयों की समझ का लाभ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मिलेगा. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की. इसमें जल, जंगल, जमीन, आदिवासियों के अधिकार, सरना धर्म कोड, पेसा कानून और विकास से जुड़े मुद्दे शामिल रहे.

ये भी पढ़ें- 1 अक्तूबर से बंद होंगे झारखंड के 2.87 लाख राशन कार्ड, जानें किसका नाम हटेगा

दोनों राज्यों में आदिवासी हितों पर मिलकर काम करने की बात

सुखदेव भगत ने कहा कि के. राजू अनुभवी और जमीनी नेता हैं तथा झारखंड प्रभारी के रूप में उनका मार्गदर्शन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभारी की नई जिम्मेदारी के लिए के. राजू द्वारा दी गयी बधाई उनके लिए सौभाग्य की बात है. सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों आदिवासी बहुल राज्य हैं. इसलिए दोनों राज्यों में आदिवासी हितों से जुड़े मुद्दों के लिए मिलकर काम करने पर चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola