बाघा गांव के नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 21 May 2026 9:34 PM

विज्ञापन

बाघा गांव के नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा जिले के बाघा गांव स्थित नदी से सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने गांव के समीप एक सुनसान स्थान पर लगभग 55 वर्षीय महिला का शव देखा, इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि शव काफी हद तक विघटित अवस्था में था, जिससे पहचान करने में कठिनाई हो रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गयी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. डालसा ने स्कूली बच्चों के बीच बांटे ओआरएस पैकेट व पानी

किस्को. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) लोहरदगा के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा व सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर पीएलवी कलिंदर उरांव ने बगरू थाना क्षेत्र के पेशरार मुख्य सड़क समेत विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों के बीच ओआरएस पैकेट और पीने का पानी वितरित किया. भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए यह मानवीय पहल की गयी. पीएलवी ने बच्चों को धूप में खाली पेट नहीं रहने और गर्मी से बचाव के उपाय बताये. उन्होंने कहा कि डालसा का उद्देश्य कानूनी मदद के साथ जरूरतमंदों तक मानवीय सहायता पहुंचाना भी है. स्थानीय लोगों ने डालसा की इस पहल की सराहना की.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola