बीएलओ डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से ले रहे कागजात, 8950 मतदाता हैं अनमैप्ड
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:19 PM
बीएलओ डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से ले रहे कागजात, 8950 मतदाता हैं अनमैप्ड
कुड़ू लोहरदगा. प्रखंड में मतदाता सूची अद्यतन कार्य तेजी से चल रहा है. कुल 73,122 मतदाताओं में से 64,172 नाम मैप्ड सूची में दर्ज हैं, जबकि 8,950 मतदाताओं का नाम छूट गया था. इन छूटे हुए नामों को जोड़ने और सत्यापित करने के लिए 88 मतदान केंद्रों के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) डोर-टू-डोर जाकर आवश्यक दस्तावेज़ मांग रहे हैं. विशेष रूप से विवाह के बाद ससुराल आयी महिलाओं से उनके मायके के पिता या दादा के नाम वाली पुरानी मतदाता सूची (2003 की सूची) की फोटो कॉपी प्रस्तुत करने को कहा जा रहा है. सीओ ने निरीक्षण किया, काम तेज करने का निर्देश
शुक्रवार को सीओ संतोष उरांव ने इस अभियान का निरीक्षण किया. उन्होंने सुंदरू, चटकपुर और ओपा मतदान केंद्रों का दौरा किया, जहां सुषमा देवी और ललिता देवी ने अपने मायके से पिता के नाम वाली मतदाता सूची की कॉपी बीएलओ को सौंपी. दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और प्रक्रिया सरल रही. सीओ ने आधा दर्जन मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ के कार्य की समीक्षा की और उन्हें तेजी से काम करने का निर्देश दिया. इस मौके पर मनोज कुमार, लक्की उर्बन लकड़ा, रामसागर राम, दुर्गा प्रसाद सहित अन्य बीएलओ मौजूद थे.यह अभियान सुनिश्चित करता है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए. डोर-टू-डोर सत्यापन से छूटे हुए नामों को जोड़ा जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










