हेसल साइडिंग में बीकेबी कंपनी ने जड़ा ताला, बॉक्साइट परिवहन ठप

Updated:
विज्ञापन
हेसल साइडिंग में बीकेबी कंपनी ने जड़ा ताला, बॉक्साइट परिवहन ठप

हेसल साइडिंग में बीकेबी कंपनी ने जड़ा ताला, बॉक्साइट परिवहन ठप

विज्ञापन

लोहरदगा़ कुड़ू प्रखंड के हेसल साइडिंग में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब बीकेबी कंपनी ने अचानक मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया. इस कार्रवाई के कारण साइडिंग के बाहर बॉक्साइट लदे ट्रकों की लंबी कतार लग गयी और परिवहन कार्य पूरी तरह ठप हो गया. सूत्रों के अनुसार, बीकेबी कंपनी ने हिंडाल्को द्वारा लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं किये जाने के विरोध में यह कदम उठाया है. कंपनी का आरोप है कि भुगतान लंबित होने से संचालन में भारी कठिनाई हो रही है. सड़क के दोनों ओर दर्जनों ट्रक खड़े हो गये : परिवहन ठप होने से सड़क के दोनों ओर दर्जनों ट्रक खड़े हो गये, जिससे चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. बाद में ट्रक मालिकों और ड्राइवरों के भारी हंगामे के बाद गेट खोला गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रबंधन की आपसी खींचतान के कारण आये दिन ऐसी स्थितियां उत्पन्न होते रहती है. मजदूर की मौत से उबाल : इसी दौरान हेसल क्रॉसिंग साइडिंग में एक मजदूर की मौत हो गयी, जिससे ग्रामीणों और साथी मजदूरों में भारी आक्रोश देखा गया. हालांकि, मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन लोगों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि हिंडाल्को और बीकेबी कंपनी यहां बड़े पैमाने पर बॉक्साइट का डंपिंग करा रही है, लेकिन मजदूरों के लिए बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola