राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 20 May 2026 9:50 PM

विज्ञापन

राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड क्षेत्र के किसानों की ज्वलंत समस्याओं, राज्य सरकार की वादाखिलाफी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कुड़ू मंडल ने प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने किया. धरना की समाप्ति के बाद बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक मांगपत्र सौंपा गया. मांगपत्र में आरोप लगाया गया कि हेमंत सरकार ने चुनाव से पहले किसानों से जो वादे किये थे, उन्हें पूरा नहीं कर उनके साथ विश्वासघात किया है. भाजपा नेताओं ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार धान क्रय केंद्र समय पर खोलने और किसानों को त्वरित भुगतान करने में पूरी तरह नाकाम रही है. सरकार किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने, मुफ्त बिजली, कृषि उपकरण, बेहतर सिंचाई सुविधा और फसल बीमा जैसी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में विफल रही है. सरकार की इन गलत नीतियों के कारण आज क्षेत्र का अन्नदाता गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है.नेताओं ने चेतावनी दी कि भाजपा किसानों के अधिकार और सम्मान के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी. उन्होंने सरकार से कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की. मौके पर मंडल प्रभारी जगनंदन पौराणिक, सरिता देवी, धीरज प्रसाद, विश्वजीत भारती, बुधन देवी, प्रकाश सिंह, लाल गौरी शंकर नाथ शाहदेव, सरजू कुमार साहु, अरुण प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola