बिटपी ने जीता अंडर-15 व अंडर-17 नेहरू कप हॉकी का खिताब
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा में आयोजित जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में बिटपी भंडरा की टीम ने अंडर-15 और अंडर-17 दोनों वर्गों में शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
लोहरदगाः झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता बुधवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू के खेल मैदान में संपन्न हुई. प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-15 और अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए. दोनों वर्गों में पीएम श्री राजकीयकृत प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिटपी, भंडरा की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
अंडर-15 में 3-0 से दर्ज की जीत
अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में राजकीयकृत मध्य विद्यालय किस्को और पीएम श्री राजकीयकृत प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिटपी, भंडरा के बीच मुकाबला हुआ. बिटपी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए किस्को की टीम को 3-0 से हराया और ट्रॉफी पर कब्जा किया.
ये भी पढ़ें- लोहरदगा में खाद्य विभाग का छापा, फफूंद लगे रसगुल्ले मिले, होटल संचालक पर जुर्माना
अंडर-17 में भी बिटपी की टीम विजेता
अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में बिटपी, भंडरा का मुकाबला राजकीयकृत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय, भंडरा से हुआ. कड़े मुकाबले में बिटपी की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व
जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमोलेश्वर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि झारखंड हॉकी का गढ़ है और युवा खिलाड़ी इसकी नींव हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की. दोनों विजेता टीमें 19 सितंबर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी.
प्रतियोगिता के आयोजन में मोनिदीपा बनर्जी, आकाश कुमार, पंकज कुमार, संजय उरांव, रंजू साहू, रामरति प्रजापति, रंजीत मिश्रा, जीतेंद्र मित्तल, ज्ञान प्रकाश कुजूर, रश्मि खेश, सारु उरांव, तबारक अंसारी, विपिन किशोर लकड़ा, विशाल संदीप कुजूर, मोहित मुकेश सहित शारीरिक शिक्षकों का योगदान रहा. रेफरी संघ के मन्ना खेस, रमेश उरांव, मंगरा उरांव, कोच एवं जीवन उरांव ने भी अपनी सेवाएं दीं.
ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए