ePaper

साइकिल मिस्त्री की बेटी शिवानी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया

Updated at : 05 Jun 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
साइकिल मिस्त्री की बेटी शिवानी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया

झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट कला संकाय की परीक्षा में कैरो निवासी शिवानी कुमारी ने राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने विद्यालय, परिवार और प्रखंड को गौरवान्वित किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कैरो झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट कला संकाय की परीक्षा में कैरो निवासी शिवानी कुमारी ने राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने विद्यालय, परिवार और प्रखंड को गौरवान्वित किया, बल्कि यह सिद्ध कर दिया कि सपने संसाधनों के मोहताज नहीं होते. डॉ. अनुग्रह नारायण प्लस टू विद्यालय कैरो की छात्रा शिवानी कुमारी, जो कि एक साइकिल मिस्त्री रामानंद पांडेय और गृहिणी रुक्मणि देवी की पुत्री हैं ने 500 में से 463 अंक प्राप्त कर पूरे झारखंड में टॉप-5 में स्थान बनाया है. शिवानी बचपन से ही मेधावी रही हैं. उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में भी विद्यालय टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था. इस सफलता के पीछे शिवानी का मानना है कि शॉर्टकट नहीं, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और समय का प्रबंधन सफलता की कुंजी है.

आइपीएस बनने का सपना

शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया और कहा कि वह भविष्य में आइपीएस अधिकारी बनना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों में रहते हुए भी उन्होंने कभी पढ़ाई नहीं छोड़ी. उनके पिता रांची में एक साइकिल की दुकान में काम करते हैं, परंतु कभी भी उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी.

परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर

परीक्षा परिणाम आने के बाद पूरा परिवार और मोहल्ला गदगद है. मां रुक्मणि देवी बताती हैं कि गरीबी के बावजूद शिवानी को पढ़ाई में कोई कमी महसूस नहीं होने दी. मोहल्ले के लोग शिवानी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और यह सफलता सैकड़ों छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola