कैरो में भक्ति और सौहार्द के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
कैरो में भक्ति और सौहार्द के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

कैरो में भक्ति और सौहार्द के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन

कैरो़ प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पावन त्योहार शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया. इस मौके पर सनातन धर्मावलंबियों ने सुबह से ही अपने-अपने घरों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महावीरी ध्वज स्थापित किया. दोपहर बाद प्रखंड के नगजुवा और हनहट में भव्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े. महावीर मंडल ने निकाली शोभायात्रा : प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम कैरो में महावीर मंडल के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया. गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यह शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्गों से होते हुए मेला टांड़ पहुंची. इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने जय श्रीराम के जयघोष और धार्मिक नारों के साथ उत्साह प्रदर्शन किया. क्षेत्र के गणमान्य लोगों और महावीर मंडल के पदाधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाये रखने में सक्रिय भूमिका निभायी. प्रखंड स्तरीय सद्भावना मंच के बैनर तले श्रद्धालुओं के लिए चना, गुड़ और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच संपन्न हुआ उत्सव : सुरक्षा के मद्देनजर सीओ कुमारी शीला उरांव, बीडीओ छंदा भट्टाचार्य और थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी के नेतृत्व में व्यापक इंतजाम किये गये थे. विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे. मौके पर मुखिया वीरेंद्र महली, उप मुखिया रवि प्रजापति, मंडल अध्यक्ष विवेक प्रजापति, डॉ राकेश प्रसाद, सूरज मोहन साहू, शरद कुमार विद्यार्थी, विशेश्वर प्रसाद दीन, समीद अंसारी, शंभू सोनी, विपिन सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola