नहाने के क्रम में कोयल नदी में डूबा बच्चा

Updated:
विज्ञापन
नहाने के क्रम में कोयल नदी में डूबा बच्चा

थाना क्षेत्र बेड़ाटोली से उगरा जाने के रास्ते मे स्नान करने के दौरान कोयल नदी में डूबने से एक बालक की मृत्यु हो गयी.

विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों द्वारा तीन घन्टा बाद बच्चे का शव निकाला गया. जांचोपरांत चिकित्सकों ने किया मृत घोषित सेन्हा. थाना क्षेत्र बेड़ाटोली से उगरा जाने के रास्ते मे स्नान करने के दौरान कोयल नदी में डूबने से एक बालक की मृत्यु हो गयी. बच्चा गांव के ही अन्य बच्चों के साथ कोयल नदी नहाने गया हुआ था. नदी में सभी बच्चे स्नान कर रहे थे. वहीं मृतक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया. बच्चे को डूबते देख कर बाकी बच्चे गांव में लोगों को बताया. गांव के लोग नदी तट पर पंहुच डूबा हुआ बच्चा को नदी में घुस कर ढूंढने लगे. काफी प्रयास से करीब तीन घंटा बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा बच्चे को निकाला गया. नदी से निकाल कर परिजन स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चे को सदर अस्पताल लोहरदगा ले गये जहां चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया. बच्चे की पहचान कलेहपाट निवासी कांग्रेसी नेता रुस्तम अंसारी के 12 वर्षीय पुत्र जियाउल मुस्तफा के रूप में की गयी है. कांग्रेस ने बाबासाहेब को याद किया लोहरदगा. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम उनके आदर्शों, विचारों एवं संविधान के प्रति उनकी अमूल्य देन को स्मरण करने तथा उनसे प्रेरणा लेने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा. मौके पर जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक है. कार्यक्रम को प्रदीप विश्वकर्मा, सदरुल अंसारी, प्रकाश उरांव ,मोज्जमील अंसारी, दानिश अली ने भी संबोधित किया. मौके पर मुस्ताक अहमद, तनवीर गौहर,आरिफ हुसैन, हाजी सिकन्दर, मोज्जमील अंसारी, संतोष महतो, विशाल डुंगडुंग, दानिश अली, आशिफ इमाम, मनौवर आलम आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola