15 करोड़ रुपये परिसंपत्ति का वितरण
Updated at : 03 Jun 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का आगमन चार को. ग्रामीणों, महिला मंडल व किसानों को होगा लाभ मौके पर सलगी में अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी जायेगी कुड़ू(लोहरदगा) : मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रखंड के सलगी में ग्रामीणों, महिला मंडल व किसानों के बीच लगभग 15 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. साथ ही जिले के कई विकास योजनाओ […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का आगमन चार को. ग्रामीणों, महिला मंडल व किसानों को होगा लाभ
मौके पर सलगी में अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी जायेगी
कुड़ू(लोहरदगा) : मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रखंड के सलगी में ग्रामीणों, महिला मंडल व किसानों के बीच लगभग 15 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. साथ ही जिले के कई विकास योजनाओ की आधारशीला रखने के बाद इन्हें जनता को समर्पित करेंगे. सीएम के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को डीसी बिनोद कुमार ने प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलगी में जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की.
सभी अधिकारियो के बीच कार्यों के बंटवारा के साथ आवश्यक निर्देश दिये गये. पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम को सभा स्थल पर ग्रामीणो के पीने के पानी हेतू तीन टैंकर पानी की व्यवस्था करने का निर्देश मिला. साथ ही पूरे सलगी पंचायत में खराब पड़े चापाकलों को तत्काल बनाने की भी बात कही गयी.
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि सलगी अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र पर चिकित्सकों की उपस्थिति बनी रहे. शिक्षा विभाग को सीएम के स्वागत में विद्यालय के बच्चों को तैयार करने का निर्देश मिला. इसके अलावा भवन निर्माण विभाग को हैलीपैड निर्माण, आरईओ विभाग को हैलीपैड स्थल से सभा स्थल तक सड़क को दुरूस्त करने, बड़की चांपी से सलगी सभा स्थल तक सड़क की मरम्मती आदि का निर्देश मिला. अर्श ग्रामीण इंडेन एंजेसी के संचालक ओमकाय साहू को उजवला योजना के तहत सलगी में शत प्रतिशत महिलाओं को लाभ देने का आदेश दिया गया. इसके अलावा अन्य विभागों को जिम्मेवारियां सौंपी गयी. डीसी ने पत्रकारों को बताया कि सीएम के हाथो लगभग 15 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण विभिन्न बैंको के माध्यम से कराया जायेगा.
इसके अलावा सलगी में अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी जायेगी. बैठक में डीडीसी दानियल कंडुलना, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वरम, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रविश राज सिंह, डीईओ उर्मिला कुमारी , डीएससी रेणुका तिगगा, पंचायती राज पदाधिकारी मनीषा तिकी , जिला कल्याण पदाधिकारी , मेसो परियोजना पदाधिकारी, पीएचईडी के ईइ रेयाज आलम, बीईईओ अनुराधा रानी , भुमी सरंक्षण पदाधिकारी विधा भुषण सिं , सलगी पंचायत के मुखिया ब्रृजमोहन उरांव, कनीय अभियंता शयाम बिहारी यादव, कोशल किशोर, पंचायत सचिव नरेश कुमार, दामोदर बचाओ अभियान के जयनरायण प्रजापति, पंकज लाल, बाबुलाल उरांव, सतेन्द्र लाल, ओमकार साहू, रामस्वार्थ साहू व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




