चीरी गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Updated at : 03 Jun 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
चीरी गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

लोहरदगा : सीपीआइएम द्वारा चीरी गोली कांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और एक मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान शपथ लिया गया कि भूमि के लिए संघर्ष चलता रहेगा. मौके पर नेताओं ने कहा कि काॅरपोरेट घरानों और सरकार की मिलीभगत से आदिवासियों एवं मूलवासियों की जमीन लूटी जा […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सीपीआइएम द्वारा चीरी गोली कांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और एक मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान शपथ लिया गया कि भूमि के लिए संघर्ष चलता रहेगा.

मौके पर नेताओं ने कहा कि काॅरपोरेट घरानों और सरकार की मिलीभगत से आदिवासियों एवं मूलवासियों की जमीन लूटी जा रही है. दो जून 1968 को जमीन के सवाल पर ही संघर्ष हुआ था और गोलीकांड में लोग शहीद हुए थे. आज भी शहीद परिवारों को सरकार की ओर से कोई भी सहायता नहीं दी गयी, और न ही मुआवजा दिया गया. शहीद एतवा उरांव के पुत्र मंगरा उरांव बेबसी का जीवन जीने को विवश है. मौके पर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के सचिव दिलीप कुमार वर्मा, चारो भगत, मठा उरांव, जयपाल उरांव, बंस लोचन लोहरा, सुरेंद्र मुंडा, रामजीत भगत, मंगरा मुंडा, भौरा मुंडा, बिगन साहू आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola