...तो बदल जाती गांवों की तसवीर
Updated at : 03 Jun 2017 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

25 साल पहले बने कुड़ू-सलगी मुख्य पथ की हो रही मरम्मत सीएम के कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर दुरुस्त हो रहे चापाकल अमित कुमार राज कुड़ू : प्रखंड के सलगी पंचायत के लोग अचानक पंचायत में हो रहे बदलाव से चकित हैं. जो सड़क पिछले बीस सालों से पैदल चलने लायक नहीं थी और जिस […]
विज्ञापन
25 साल पहले बने कुड़ू-सलगी मुख्य पथ की हो रही मरम्मत
सीएम के कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर दुरुस्त हो रहे चापाकल
अमित कुमार राज
कुड़ू : प्रखंड के सलगी पंचायत के लोग अचानक पंचायत में हो रहे बदलाव से चकित हैं. जो सड़क पिछले बीस सालों से पैदल चलने लायक नहीं थी और जिस जर्जर सड़के के निर्माण के लिए उन्होंने मंत्री से लेकर अधिकारियों तक फरियाद लगायी, अब मुख्यमंत्री के अाने की वजह से बन रही है.
खराब चापाकलों को बनाया जा रहा है. विद्यालय में शिक्षकों के पदस्थापना की तैयारी जोरों पर है. खम्हार से चूल्हापानी तक सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई. कुड़ू के लोग कह रहे है कि काश मुख्यमंत्री राज्य के सभी पंचायतों में एक-एक दिन जाते तो गांवों की तकदीर बदल जाती. बताया जाता है कि कुड़ू से सलगी की दूरी 16 किलोमीटर है. कुड़ू-सलगी मुख्य पथ का निर्माण 25 साल पहले बीपीडीपी योजना के तहत विश्व बैंक से कराया गया था.
सड़क की हालत इतनी बदतर हो गयी थी कि पैदल चलना दुर्भर था. कुड़ू से टिको तक लोहरदगा से एवं टिको से सुंदरू तक सड़क लातेहार प्रशासन द्वारा बनवाया गया था. इसके अलावा सुंदरू से बंदुवा मोड़ तक तीन साल पहले कालीकरण कर सड़क निर्माण कराया गया था. बंदुवा मोड़ से बड़की चांपी लगभग तीन किलोमीटर एंव चांपी चौक से सलगी तक पांच किलोमीटर सड़क की हालत इतनी बदतर है कि पैदल चलना दुर्भर हो गया है. सड़क के नाम पर केवल गड्ढे हैं.
यह सड़क सलगी, चांपी, सुंदरू पंचायत के दो दर्जन गांवो की लाइफ लाइन सड़क मानी जाती है. सड़क की हालत देख ग्रामीणों ने दक्षिण छोटानागपुर के तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त शीला किस्कू, जिले के आधा दर्जन डीसी, पांच विधायक, तीन सांसद, दो केंद्रीय मंत्री, चार राज्य मंत्री के पास लिखित एंव मौखिक शिकायत की गयी लेकिन कहीं ग्रामीणों की नहीं सुनी गयी. अब जब सीएम का कार्यक्रम सलगी में है तो सड़क, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल व लोगों की मूलभूत सुविधाओं वाली जरूरतों को युद्ध स्तर पर दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. यहां के लोगों के लिए सीएम का आगमन लॉटरी से कम नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




