मुख्यमंत्री का आगमन चार जून को

Updated at : 31 May 2017 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का आगमन चार जून को

कुड़ू(लोहरदगा) : मुख्यमंत्री के चार जून को प्रखंड के सलगी में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को उपायुक्त विनोद कुमार, एसडीओ, अपर समाहर्ता समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया. इसके साथ ही हेलीपैड का मुआयना किया और उनके कार्यक्रमों के अनुसार सभी जगहों की […]

विज्ञापन
कुड़ू(लोहरदगा) : मुख्यमंत्री के चार जून को प्रखंड के सलगी में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को उपायुक्त विनोद कुमार, एसडीओ, अपर समाहर्ता समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया. इसके साथ ही हेलीपैड का मुआयना किया और उनके कार्यक्रमों के अनुसार सभी जगहों की जानकारी ली.
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री आगामी चार जून को गंगा-दशहरा के मौके पर प्रखंड के सलगी पंचायत के विद्यालय मैदान में आयेंगे. मालूम हो कि खाद्य मंत्री सरयू राय द्वारा शुरू दामोदर बचाओ अभियान के तहत चार जून को गंगा दशहरा का आयोजन किया है.
इस साल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं. सीएम हेलीकाॅप्टर से दोपहर में सलगी पहुंचेंगे हैलीपैड से उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलगी जायेंगे. इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल रवाना होंगे. यहां सभा को संबोधित करेंगे और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागो की ओर से लगाये गये स्टाॅल का निरीक्षण करेंगे . इसके बाद हेलीकाप्टर से रांची के लिए रवाना हो जायेंगे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola