डीसी ने लिया जलापूर्ति का जायजा

Updated at : 01 Apr 2017 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने लिया जलापूर्ति का जायजा

वार्ड में जलापूर्ति के समय एवं तिथि की जानकारी लोगों को देने की कही बात पाइप लिकेज की मरम्मत करा कर पानी की व्यवस्था करने का दिया निर्देश लोहरदगा : मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में ही जल स्तर नीचे जाने के कारण उत्पन्न पानी की समस्या पर उपायुक्त ने शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम […]

विज्ञापन
वार्ड में जलापूर्ति के समय एवं तिथि की जानकारी लोगों को देने की कही बात
पाइप लिकेज की मरम्मत करा कर पानी की व्यवस्था करने का दिया निर्देश
लोहरदगा : मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में ही जल स्तर नीचे जाने के कारण उत्पन्न पानी की समस्या पर उपायुक्त ने शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर, संवेदक कुमार संदीप तथा नगर परिषद के सहायक एवं कनीय अभियंताओं के साथ जलापूर्ति के संबंध में चर्चा की. डीसी विनोद कुमार ने जलापूर्ति योजना की जानकारी सहित विभिन्न वार्डों में टैंकरों से पानी वितरण की जानकारी भी ली.
उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति की समस्या के संबंध में राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, विधायक सुखदेव भगत से भी चर्चा हुई है. उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी वार्डों में तिथि एवं समय निर्धारित कर पेयजलापूर्ति की व्यवस्था करें. लोगों को उनके वार्ड में जलापूर्ति के समय एवं तिथि की जानकारी दें. जिन वार्डो में जलापूर्ति बाधित है, वहां टैंकर से जलापूर्ति करें. पाइप लिकेज की तत्काल मरम्मती करा कर पानी की व्यवस्था का निर्देश उन्होंने दिया.
उपायुक्त ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थिति में गंदे नाली का पानी जलापूर्ति के पाइप से मिश्रित न हो. वार्ड क्षेत्र में अवैध पानी कनेक्शन की जांच करें. कुछ वार्डो में अवैध रूप से नगर परिषद के जलापूर्ति पाइप में मोटर बैठा कर पानी संग्रहित किया जा रहा है जो गैर कानूनी है. अभियान चला कर तत्काल हटाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. उपायुक्त ने जलापूर्ति के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं एवं बिजनेस प्रतिनिधियों से भी सहयोग लेने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola