परिश्रम ही सफलता की कुंजी : कृष्णा प्रसाद
Updated at : 28 Mar 2017 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया. मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है. विद्यार्थी को सदैव सदाचारी, निष्ठावान एवं परिश्रमी होना चाहिए. मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा […]
विज्ञापन
लोहरदगा : सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया. मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है. विद्यार्थी को सदैव सदाचारी, निष्ठावान एवं परिश्रमी होना चाहिए. मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी सदैव अनवरत परिश्रम करते रहे.
सफलता उनके कदम चूमेगी. मौके पर सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर लक्ष्मी भगत, रीता तिवारी, सुनीता कुमारी, सरिता जायसवाल, गणेश प्रसाद, कुश्वाहा कांत, त्रिलोचन साहु, राजकुमार दीक्षित, महेंद्र मिश्र, अशोक साहु, राजेश पांडेय, अशोक सिंह, नंदकिशोर साहू, जगदीश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




