पीएम के संबोधन को लेकर विशेष व्यवस्था
Updated at : 24 Apr 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : लोहरदगा जिले की सभी पंचायत में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर से किये जाने वाले संबोधन का प्रसारण देख सकेंगे. इसे लेकर जिले की 66 पंचायतों में विशेष व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त ने बताया कि पंचायत भवनों में दूरदर्शन एवं रेडियो के सीधा प्रसारण की व्यवस्था हो चुकी है. इसके लिए […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : लोहरदगा जिले की सभी पंचायत में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर से किये जाने वाले संबोधन का प्रसारण देख सकेंगे. इसे लेकर जिले की 66 पंचायतों में विशेष व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त ने बताया कि पंचायत भवनों में दूरदर्शन एवं रेडियो के सीधा प्रसारण की व्यवस्था हो चुकी है. इसके लिए जेनरेटर का भी प्रबंध भी है.
ग्रामीणों के बैठने के लिए मुक्कमल व्यवस्था की गयी है. प्रत्येक पंचायत में वेवकास्टिंग की भी व्यवस्था है. इसके लिए सभी पंचायतों के वरीय पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. सीधा प्रसारण देखने के लिए तमाम जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है.
प्रत्येक प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ को इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जिसमें डीडीसी को भंडरा प्रखंड, परियोजना निदेशक आइटीडीए को कुडू, अपर समाहर्ता को किस्को, अनुमंडल पदाधिकारी को पेशरार, कार्यपालक दंडाधिकारी को लोहरदगा, जिला योजना पदाधिकारी को कैरो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सेन्हा प्रखंड का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है. पंचायतों में भी वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इधर, इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है.
भरनो में तीन लोगों को पागल कुत्ते ने काटा
भरनो. भरनो में तीन लोगों को पागल कुत्ते ने काट लिया है. इनमें होटल संचालक ललित उरांव व सतीश शुक्ला शामिल हैं. पबेया निवासी बिशुन दास को भी कुत्ते ने काटा. भरनो अस्पताल में तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया. एंटी रेबिज का इंजेक्शन दिया गया. जिस पागल कुत्ते ने काटा, उसे लोगों ने मार डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




