झारखंड आंदोलनकारियों ने धरना दिया

Updated at : 10 Feb 2016 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारियों ने धरना दिया

लोहरदगा : झारखंड आंदोलनकारी मोरचा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अरुण साहू ने की. मौके पर अरुण साहू ने कहा कि झारखंड आंदोलन के बल पर ही बिहार से झारखंड अलग हुआ है. झारखंड राज्य बने 16 वर्ष हो गया, किंतु आंदोलन को चरम पर पहुंचानेवाले […]

विज्ञापन
लोहरदगा : झारखंड आंदोलनकारी मोरचा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अरुण साहू ने की. मौके पर अरुण साहू ने कहा कि झारखंड आंदोलन के बल पर ही बिहार से झारखंड अलग हुआ है. झारखंड राज्य बने 16 वर्ष हो गया, किंतु आंदोलन को चरम पर पहुंचानेवाले आंदोलनकारियों को उनके ही राज्य में उनके हक और अधिकार से वंचित किया जा रहा है.
श्री साहू ने कहा कि आंदोलनकारियों के साथ अन्याय को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. आयोग द्वारा शीघ्र सम्मानित की जानेवाली प्रक्रिया को पूरा कराया जायेगा. सभा को दिलीप पटनायक, महबूब अंसारी, विनोद भगत, विनोद तमेड़ा, नेसार अहमद, जोखन भगत, रामनंदन साहू व विजय विद्यार्थी ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन महबूब अंसारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन दिलीप पटनायक ने किया. धरना प्रदर्शन के पश्चात मोरचा का प्रतिनिधिमंडल अपर समाहर्त्ता रंजीत कुमार सिन्हा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा गया है कि महंगाई को देखते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को 15 हजार की राशि पेंशन के रूप में दी जाये.
मौके पर विनोद महतो, बालोमनी बाखला, पुष्पा देवी, अमानत अंसारी, जहान अंसारी, कयुम खान, संजय कुमार, साहिद अहमद, कृष्णा कुमार ठाकुर, जगनंदन पौराणिक, छोटन विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, अयुब अंसारी, प्रमोद गुप्ता, माडू उरांव, चैतू मूंडा, अश्विनी यादव, विजय भगत, प्रवीण जायसवाल, संदीप पोद्दार, रामदेव उरांव, देवश्री आर्य, फिरू उरांव, चमना उरांव, विरेंद्र उरांव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola