बोरिंग के पानी से की जायेगी सिंचाई
Updated at : 06 Feb 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : अरेया गांव में बोरिंग से लगातार निकलते पानी को देखने केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत अरेया गांव पहुंचे. केंद्रीय मंत्री के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी सिन्हा एवं लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता राम प्रसाद सिंह भी मौजूद थे. मंत्री ने अभियंताओं से पूछा कि […]
विज्ञापन
लोहरदगा : अरेया गांव में बोरिंग से लगातार निकलते पानी को देखने केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत अरेया गांव पहुंचे. केंद्रीय मंत्री के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी सिन्हा एवं लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता राम प्रसाद सिंह भी मौजूद थे. मंत्री ने अभियंताओं से पूछा कि इस पानी का क्या उपयोग हो सकता है.
इस पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता श्री सिन्हा ने कहा कि बगल में तालाब है़ यदि यहां से पाइप के माध्यम से निकलते पानी को तालाब में संग्रह किया जाये, तो ग्रामीण इससे पटवन कर सकते हैं. सुदर्शन भगत ने इस प्रस्ताव की सराहना की़ कहा : इसका लाभ ग्रामीण बेहतर तरीके से उठा सकते हैं. तालाब से मशीन लगा कर खेतों तक पानी पहुंचाया जा सकता है.
इससे क्षेत्र में हरियाली आयेगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए राशि की व्यवस्था जिला प्रशासन व मेरे कोष से की जायेगी. मंत्री के समक्ष अरेया के ग्रामीणों ने भी कई प्रस्ताव रखे, जिस पर मंत्री ने सहमति दी. अरेया गांव में मंत्री श्री भगत ने कहा कि योजना बनाओ अभियान में आप सभी लोग अपनी भागीदारी निभायें और अपनी जरूरत संबंधी योजनाओं को प्रस्ताव में शामिल करायें . मैं भी योजना बनाओ अभियान में भाग लूंगा. मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा नेता, अरेया के ग्रामीण सहित अन्य मौजूद थे.
ज्ञात हो कि अरेया गांव में बहुरा उरांव की खेत में हुई बोरिंग से लगातार पानी निकल रहा है. आठ जनवरी को यहां बहुरा ने बोरिंग करायी थी. लगातार निकल रहे पानी को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही थी.
उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने यहां का दौरा कर इस पानी को इकट्ठा कर सिंचाई की व्यवस्था कराने की बात कही थी. इसकी जानकारी जब केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत को हुई, तो उन्होंने अरेया गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




