खेल से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है : डीएसइ

Updated at : 05 Feb 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है : डीएसइ

लोहरदगा : इंटर कैथोलिक स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2016 का आयोजन संत स्तानिसलास हाई स्कूल कैमो पतराटोली में किया गया. स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीएसइ प्रबला खेस मौजूद थीं. प्रतियोगिता में लिवेंस एकेडमी कुटमू, उर्सुलाइन मवि, उर्सुलाइन हाई स्कूल, संत अन्ना मवि, संत अन्ना हाई स्कूल, कैथोलिक मवि तथा संत स्तानिसलास […]

विज्ञापन

लोहरदगा : इंटर कैथोलिक स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2016 का आयोजन संत स्तानिसलास हाई स्कूल कैमो पतराटोली में किया गया. स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीएसइ प्रबला खेस मौजूद थीं. प्रतियोगिता में लिवेंस एकेडमी कुटमू, उर्सुलाइन मवि, उर्सुलाइन हाई स्कूल, संत अन्ना मवि, संत अन्ना हाई स्कूल, कैथोलिक मवि तथा संत स्तानिसलास हाई स्कूल के विद्यार्थी शामिल थे. प्रतियोगिता में गोला फेंक, बरक्षा फेंक, चक्का फेंक, लंबी एवं ऊंची कूद, 50 मीटर, 100 मीटर, 200, 400,

800,1500 तथा चार गुणा 100 मीटर रिले रेस तथा चार गुणा 800 मीटर रिले रेस, बोरा रेस, तीन पैर रेस, फुटबॉल रेस शामिल हैं. प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर तथा सबजूनियर छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया.मुख्य अतिथि डीएसइ ने कहा कि खेलकूद से बच्चाें का सर्वांगीण विकास होता है. मन मस्तिष्क चंंचल होता है और बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है.

कहा कि वर्तमान समय में खेल के माध्यम से सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण मिलता है. उन्होंने बच्चों को खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही. आगे कहा कि ईमानदारी से किया गया कोई भी प्रयास बेकार नहीं होता. बच्चे स्वेच्छा से तथा निर्भाव होकर खेल खेलें. उन्होंने हार को कभी कमजोरी न बनाने की बात कही. कहा कि जो विद्यार्थी खेल में हारते हैं, वहीं दोबारा मेहनत करने पर विजय हासिल करते हैं.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया. मौके पर फा थोमस, फा एलेक्स, सिस्टर बसंती, सिस्टर पुष्पा, सिस्टर पौलिना, फादर विरेंद्र, आनंद लकड़ा, फादर विरेंद्र, अजीत खेस, थोमस, अजय प्रसाद, नरेश, प्रिती, जसिंता कुजूर सहित बड़ी संख्या में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola