असहायों को मदद करना पुण्य का काम
Updated at : 29 Jan 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिला तेली उत्थान समाज के तत्वावधान में तेली धर्मशाला परिसर में लोटस ट्रस्ट की बैठक सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रो शिवदयाल साहू की अध्यक्षता में की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का मौजूद थे. मौके पर श्री एक्का ने कहा कि ठंड के मौसम में असहायों […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिला तेली उत्थान समाज के तत्वावधान में तेली धर्मशाला परिसर में लोटस ट्रस्ट की बैठक सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रो शिवदयाल साहू की अध्यक्षता में की गयी.
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का मौजूद थे. मौके पर श्री एक्का ने कहा कि ठंड के मौसम में असहायों को मदद करना पुण्य का काम है.
उन्होंने कहा कि नगर पर्षद द्वारा प्रत्येक वार्ड पार्षदों को 50-50 कंबल वितरण हेतु दिया गया है बैठक में लोटस ट्रस्ट का विस्तारीकरण व पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर निर्धन व जरुरतमंद के बीच समाज द्वारा 100 कंबल का वितरण किया गया.
मौके पर कैलाश साहू, हीरा साहू, रमेश साहू, मुन्ना साहू, विदेशी साहू, रामविलास साहू, बजरंग साहू, श्याम किशोर साहू, सुनिल कुमार, मुकेश कुमार साहू, मुनीलाल साहू, रामनरायण साहू, कामेश्वर साहू, विशु साहू, विजय साहू, सूर्यमोहन साहू, अनिता साहू, उमा देवी आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




