पॉलिटेक्निक भवन का काम बंद कराया

Updated at : 13 Jan 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक भवन का काम बंद कराया

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के कुजरा में बन रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को बीती रात उग्रवादियों ने बंद करा दिया. 15-20 की संख्या में उग्रवादी पहुुंचे. वहां कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें काम बंद करने काे कहा. जाते वक्त उग्रवादी नौ मजदूरों के मोबाइल अपने साथ […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के कुजरा में बन रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को बीती रात उग्रवादियों ने बंद करा दिया. 15-20 की संख्या में उग्रवादी पहुुंचे. वहां कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें काम बंद करने काे कहा. जाते वक्त उग्रवादी नौ मजदूरों के मोबाइल अपने साथ ले गये.

28 करोड़ से बन रहा है पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन : यहां लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे रांची के संवेदक बनवा रहे हैं. इसी तरह कुजरा में ही एकलव्य विद्यालय का भवन लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है.

उसमें छात्रावास का निर्माण, चहारदीवारी, महिला व पुरुष कर्मियों के लिए आवास का निर्माण आठ लाख रुपये की लागत से हो रहा है. उग्रवादियों ने कार्य स्थलों पर जाकर मजदूरों को धमकाया. इस घटना के बाद भय का माहौल है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची. मालूम हाे कि कुजरा से दाे किमी की दूरी पर पुलिस पिकेट भी है,

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola