तीन राशन डीलरों का लाइसेंस रद्द
Updated at : 08 Jan 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिले के तीन राशन डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गयी. इसमें सरना महिला मंडल जनवितरण प्रणाली ग्राम ओयना पंचायत जोरी का लाइसेंस रद्द किया गया. इन पर कराेसिन की कालाबाजारी का आरोप था. इसी तरह कल्याणी महिला मंडल ग्राम कुटमू पंचायत जोरी का लाइसेंस रद्द किया गया. महिला मंडल के लोगों में […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिले के तीन राशन डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गयी. इसमें सरना महिला मंडल जनवितरण प्रणाली ग्राम ओयना पंचायत जोरी का लाइसेंस रद्द किया गया. इन पर कराेसिन की कालाबाजारी का आरोप था. इसी तरह कल्याणी महिला मंडल ग्राम कुटमू पंचायत जोरी का लाइसेंस रद्द किया गया. महिला मंडल के लोगों में आपसी विवाद हो गया था.
विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद नहीं सुलझ पाया तो अंतत: इनका लाइसेंस रद्द किया गया. इसी तरह लोहरदगा प्रखंड के दिलीप कुमार राम जनवितरण प्रणाली ओयना का लाइसेंस भी रद्द किया गया. लाभुक लतीफ अंसारी से दूरभाष पर प्राप्त शिकायत के आलोक में औचक निरीक्षण के क्रम अंत्योदय लाभुक गणेश महली जिन्हें विक्रेता ने खाद्यान्न की आपूर्ति कर दिया था, का पुन: वजन लिया गया एवं यह पाया गया कि उन्हें अंत्योदय कार्ड में 35 किग्रा के स्थान पर 27 किग्रा खाद्यान्न की आपूर्ति की गयी थी.
शिकायत पर कार्रवाई होगी : राजीव कुमार
जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जनवितरण प्रणाली में गड़बड़ी करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. किसी भी तरह की शिकायत मिलेगी तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




