बीडीओ ने साप्ताहिक बैठक की

भंडरा/ लोहरदगा. प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में साप्ताहिक बैठक बीडीओ अजय भगत ने की. बैठक में पंचायतों के मुखिया पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मनरेगा जेइ बैठक में उपस्थित थे. बैठक में सिंचाई कूपों का निर्माण दस दिनों में पूरा करने, भौतिक रुप से पूर्ण योजनाओं को पूर्ण कर संचिका बंद करने, मजदूरों का आधार […]
भंडरा/ लोहरदगा. प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में साप्ताहिक बैठक बीडीओ अजय भगत ने की. बैठक में पंचायतों के मुखिया पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मनरेगा जेइ बैठक में उपस्थित थे. बैठक में सिंचाई कूपों का निर्माण दस दिनों में पूरा करने, भौतिक रुप से पूर्ण योजनाओं को पूर्ण कर संचिका बंद करने, मजदूरों का आधार नंबर एवं एकाउंट फ्रीज करने का काम मे तेजी लाने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बैठक में आरइओ विभाग के जेइ तौकिर अंसारी एवं गोविंद साहू के उपस्थित नहीं रहने का मामला को गंभीरता से लिया है. दोनों जेइ बैठक में उपस्थित नहीं रहते हैं. जेइ की उदासीनता के कारण मनरेगा का काम में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है. दोनों जेइ से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




