:::: प्रतिनिधिमंडल डीसी व एसडीओ को मांग पत्र सौंपा

Published at :26 May 2015 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
::::  प्रतिनिधिमंडल डीसी व एसडीओ को मांग पत्र सौंपा

लोहरदगा. लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त एवं एसडीओ को मांग पत्र सौंपा. सौंपे मांग पत्र में कहा गया है कि जियोमैक्स कंपनी बॉक्साइट ट्रक मालिकों क ा शोषण कर रही है. जिला प्रशासन के समक्ष बैठक में कंपनी ने यह कहा था कि हिंडालको कंपनी के द्वारा जो भी नया […]

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त एवं एसडीओ को मांग पत्र सौंपा. सौंपे मांग पत्र में कहा गया है कि जियोमैक्स कंपनी बॉक्साइट ट्रक मालिकों क ा शोषण कर रही है. जिला प्रशासन के समक्ष बैठक में कंपनी ने यह कहा था कि हिंडालको कंपनी के द्वारा जो भी नया भाड़ा तय होगा, वहीं भाड़ा जियोमैक्स कंपनी देगी. परंतु कंपनी ने न समझौता किया है और हिंडालको से 15 से 20 रुपये प्रतिटन कम भाड़ा दे रही है. जबकि जियोमैक्स का डंपिंग यार्ड हिंडालको डंपिंग यार्ड से आठ किमी दूर है. इसलिए जियोमैक्स का भाड़ा अधिक होना चाहिए. अगर कंपनी शीघ्र भाड़ा तय नहीं करती है तो जियोमैक्स में चलनेवाली ट्रकों का परिचालन ठप कर दिया जायेगा. दूसरी ओर एसोसिएशन के लोग डीएफओ से मुलाकात कर वन पथ पर वाहन चलाने के लिए निबंधन पत्र की स्वीकृति में हो रही कठिनाइयों पर चर्चा की. डीएफओ ने दो दिनों के अंदर निबंधन पत्र निर्गत कर दिये जाने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल में कवंलजीत सिंह, विनोद सिंह, मो आलम, अरुण सिंह, अभय सिंह, शकील अंसारी, जतरु मुंडा, मो बबलू, मनोज गुप्ता आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola