अव्यवस्था से परेशान ग्राहकों ने प्रदर्शन किया

Published at :25 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
अव्यवस्था से परेशान ग्राहकों ने प्रदर्शन किया

फोटो- एलडीजीए-16 बैंक के बाहर प्रदर्शन करते ग्राहक.भंडरा/ लोहरदगा. बैंक ऑफ इंडिया भंडरा शाखा में व्याप्त अव्यवस्था से ग्राहक परेशान हैं. ग्राहकों को छोटा से छोटा काम के लिए कई दिनों तक दौड़ाया जाता है. शाखा में अव्यवस्था से परेशान ग्राहक बैंक के खिलाफ कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं. लोग सड़क जाम भी कर […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-16 बैंक के बाहर प्रदर्शन करते ग्राहक.भंडरा/ लोहरदगा. बैंक ऑफ इंडिया भंडरा शाखा में व्याप्त अव्यवस्था से ग्राहक परेशान हैं. ग्राहकों को छोटा से छोटा काम के लिए कई दिनों तक दौड़ाया जाता है. शाखा में अव्यवस्था से परेशान ग्राहक बैंक के खिलाफ कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं. लोग सड़क जाम भी कर चुके हैं. ग्राहकों द्वारा अव्यवस्था के खिलाफ मुख्य गेट पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया. मुखिया रंथू उरांव के नेतृत्व में ग्राहकों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी की. ग्राहकों क ा कहना है कि बैंक में लिंक फेल, लिंक स्लो या स्टाफ की कमी का बहाना आये दिन बनाया जाता है. ग्राहक शेरु अंसारी ने बताया कि एक छोटा सा काम के लिए सप्ताह भर चक्कर लगाना पड़ता है. मुखिया रंथू उरांव का कहना है कि बैंक के कर्मी लोगों के काम सहजता से नहीं लेते. प्रदर्शन करनेवालों में भरत राम, राजू राम, सोहराई उरांव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola