मिनरल्स मजदूर संगठन की बैठक

लोहरदगा. बिहार मिनरल्स मजदूर संगठन के तत्वावधान में गुरदारी खदान में उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता मंे एवं सेरेंगदाग खदान में हुलास उरांव की अध्यक्षता मंे हिंडालको के श्रमिकों की बैठक हुई. बैठक में हिंडालको कंपनी से नये समझौता नहीं होने पर समीक्षा की गयी. बैठक में कहा गया कि हिंडालको कंपनी मजदूरों को कम पैसा […]
लोहरदगा. बिहार मिनरल्स मजदूर संगठन के तत्वावधान में गुरदारी खदान में उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता मंे एवं सेरेंगदाग खदान में हुलास उरांव की अध्यक्षता मंे हिंडालको के श्रमिकों की बैठक हुई. बैठक में हिंडालको कंपनी से नये समझौता नहीं होने पर समीक्षा की गयी. बैठक में कहा गया कि हिंडालको कंपनी मजदूरों को कम पैसा देकर समझौता करना चाहती है जो कार्यरत श्रमिकों को महंगाई को देखते हुए रास नहीं आ रहा है. कंपनी खानापूर्ति के लिए वार्ता करती है. बैठक मंे निर्णय लिया गया कि हिंडालको के मुख्य कार्यालय मुंबई में धरना प्रदर्शन कर एमडी को ज्ञापन दिया जायेगा. जिसकी तैयारी कर तिथि की घोषणा की जायेगी. बैठक में अशोक सिंह, लालू प्रसाद यादव, तुलसी मिंज, इरनुस बेक, बंेजामीन बेक, वीरेंद्र कुमार, विमल उरांव, रमेश उरांव, भुनेश्वर यादव, चैतू महतो, सोमरा उरांव, बनेश्वर उरांव, हरीश्चंद्र भगत, उदय महतो, चारो सिंह, कंदरु महतो, बंधू मुंडा, शैलंेद्र सिंह, शिवनाथ उरांव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




